आम की 3 अलग लेकिन स्वादिष्ट रेसिपी

5 minute
Read

Disclaimer This post may contain affiliate links. If you use any of these links to buy something we could earn a commission. We are a reader supported website and we thank you for your patronage.

(You can also read this Blog in English here)

क्या आप कुछ ऐसे कॉम्बिनेशन बता सकते है जो कभी अलग नहीं हो सकते? हमारे लिए यह  आम और गर्मियों का मौसम  है!  गर्मी सुनते ही सबसे पहली बात जो दिमाग में आती है वो है आम। आम एक बहुमुखी फल है जिसे बहुत सी चीजों के साथ जोड़ा जा सकता है लेकिन क्या आपने कुछ असामान्य व्यंजनों के बारे में सुना है? जैसे आम के साथ चावल, आम का डोसा, आम की रसमलाई, आम का हलवा, आम की कॉफी, आम की कुल्फी? अजीब, है ना? लेकिन हमारे आश्चर्य के लिए इनमें से कुछ अजीब कॉम्बिनेशंस वास्तव में बहुत स्वादिष्ट होते हैं|

Mangoes

आम रसमलाई

रसमलाई भारतीय मिठाइयों में से सबसे प्रसिद्ध और स्वादिष्ट मिठाई है| यह मिठाई इतने स्वाद से भरपूर है की इसका विरोध करना नामुमकिन हो जाता है| हम सबने रसमलाई खायी होगी लेकिन क्या आपने कभी आम रसमलाई चखी है?आम की यह मिठाई सभी आम प्रेमियों के लिए जन्नत है!

सामग्री:

• 2 लीटर फुल क्रीम दूध
• मैंगो प्यूरी (2-3 पके आम)
• चीनी (स्वादानुसार)
• केसर
• बड़ा चम्मच इलायची पाउडर
• सिरका/नींबू का रस
• पानी

आम की रसमलाई बनाने की विधि:

• छैना बनाने के लिए, एक पैन में 1 लीटर दूध लें और उबाल आने दें।
• उबालने के बाद इसमें धीरे-धीरे सिरका या नींबू का रस मिलाएं। इसे साथ साथ हिलाते रहें और यदि आवश्यक हो तो और सिरका/नींबू का रस डालें।
• दूध को अच्छे से फटने दें।
• दूध को अच्छे तरीके से फाड़ने के बाद छेने को ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें। इससे यह नरम रहेगा और नींबू का स्वाद भी दूर हो जाएगा।
• फटे हुए दूध को मलमल के कपड़े से छान लें, अतिरिक्त पानी निचोड़ कर किसी भारी वस्तु के नीचे रख दें या कहीं लटका दें।
• अब, रसमलाई बनाते समय यह सबसे महत्वपूर्ण चरणों में से एक है। छेना बनकर तैयार हो जाने के बाद, छेना को अच्छे से गूंद लीजिये!
• एक बार हो जाने के बाद, इसे छोटी-छोटी बॉल्स में काट लें और अपनी हथेलियों के बीच में चपटा कर लें।
• दूसरे पैन में 2-3 कप पानी डालकर उबलने दें।
• उबलते पानी में 1 कप या स्वादानुसार चीनी डालें।
• चीनी को पूरी तरह से घुलने दें और उसमें छेना के गोले डालें।
• तेज आंच पर 5-7 मिनट और फिर धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं।
• आम रबड़ी के लिए 1 लीटर दूध लें और इसे उबलने दें, इसमें केसर, स्वादानुसार चीनी और इलाइची पाउडर डालें.
• तब तक उबालें जब तक कि मात्रा घटकर 1/4 न हो जाए।
• इसे आंच से उतार लें और ठंडा होने दें।
• रबड़ी में मैंगो प्यूरी डालिये.
• इसे अच्छी तरह मिलाएं | आप इसे ब्लेंडर में भी ब्लेंड कर सकते हैं।
• छेना बॉल्स डालें और इसे ठंडा करें!
• आपकी आम की रसमलाई तैयार है। ठंडा परोसे जाने पर इसका स्वाद सबसे अच्छा होता है!

आम बादाम शेक

Almonds

बादाम मिल्क शेक हमारे लिए कोई नई बात नहीं है, है ना? लेकिन कभी मैंगो बादाम मिल्क शेक ट्राई किया है? एक ही शेक में बादाम और आम दोनों का स्वाद! इसके अलावा, यह स्वादिष्ट पेय कुछ ही समय में तैयार हो जाता है। तो आप किसका इंतज़ार कर रहे हैं? इस पेय को बनाएं और अपने प्रियजनों के साथ इसका आनंद लें!

सामग्री:

• 10-15 बादाम छिले और भीगे हुए
• पसंद का दूध
• चीनी (स्वादानुसार)
• मैंगो प्यूरी
• कुचले हुए सूखे मेवे (वैकल्पिक)

मैंगो बादाम मिल्क शेक कैसे बनाते हैं:

• 2 बड़े चम्मच दूध और चीनी के साथ एक ब्लेंडर में भीगे हुए और छिले हुए बादाम डालें।
• इसे पीस के एक महीन पेस्ट बना लें।
• एक बार हो जाने के बाद, अपनी पसंद का दूध और मैंगो प्यूरी डालें।
• इसे अच्छी तरह मिला लें।
• आपका मैंगो बादाम मिल्क शेक कुछ ही समय में तैयार है!
• इसे एक गिलास में ठंडा करके ऊपर से कुचले हुए सूखे मेवे या आइसक्रीम के साथ परोसें!

मैंगो कॉफी:

coffee

कॉफी एक ऐसी चीज है जिससे ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत करते हैं! लेकिन मैंगो कॉफी? सुन ने में काफी अजीब लग रहा है ना? लेकिन यह सुनने में जितना अलग लगता है उतना ही स्वादिष्ट भी। मैंगो कॉफी एक ऐसी चीज है जिसके बारे में हमने आमतौर पर नहीं सुना होगा लेकिन यह निश्चित रूप से कोशिश करने लायक है!

सामग्री:

• 1 पका हुआ आम
• चीनी (स्वादानुसार)
• कॉफी पाउडर (स्वादानुसार)
• दूध
• पानी
• बर्फ़

मैंगो कॉफी कैसे बनाएं:

• एक ब्लेंडर में, कटे हुए आम को 1-2 बड़े चम्मच दूध और चीनी के साथ डालें। इसे एक महीम पेस्ट में अच्छी तरह पीस लें।
• हो जाने के बाद, एक गिलास में कॉफी पाउडर,  स्वादानुसार चीनी और गर्म पानी लें।
• एक व्हिस्क की मदद से इसे तब तक अच्छी तरह फेंटें जब तक कि क्रीमी टेक्सचर न बन जाए।
• कॉफी में मैंगो प्यूरी डालें और ठंडा दूध डालें।
• इसे अच्छी तरह से मिलाकर बर्फ के साथ ठंडा परोसें!
Logged in user's profile picture

आम और कॉफी के फ्यूज़न को क्या कहते है?
कॉफी एक ऐसी चीज है जिससे ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत करते हैं! लेकिन मैंगो कॉफी? सुन ने में काफी अजीब लग रहा है ना? लेकिन यह सुनने में जितना अलग लगता है उतना ही स्वादिष्ट भी। मैंगो कॉफी एक ऐसी चीज है जिसके बारे में हमने आमतौर पर नहीं सुना होगा लेकिन यह निश्चित रूप से कोशिश करने लायक है!
आम बादाम शेक बनाने की सामग्री क्या है?
आम बादाम शेक बनाने की सामग्री है:

10-15 बादाम छिले और भीगे हुए

पसंद का दूध

चीनी (स्वादानुसार)

मैंगो प्यूरी

कुचले हुए सूखे मेवे (वैकल्पिक)