१० चीजें जो आपको अपने चेहरे पे कभी इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए

5 minute
Read

Disclaimer This post may contain affiliate links. If you use any of these links to buy something we could earn a commission. We are a reader supported website and we thank you for your patronage.

जब अपने चेहरे का ख्याल रखने की बात आती है तो हम सब सुरक्षित से सुरक्षित चीज़ों का प्रयोग करना चाहते हैं| इसी वजह से हमें जो घरेलु उपायें इंटरनेट पे मिलते हैं हम उन्हें इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं| हमे यह विश्वास होता है की यह सब लगाने से हमें हमारी ड्रीम स्किन मिल जाएगी| लेकिन हम यह नहीं जानते की यह हमारी  त्वचा को फायदे की जगह नुक्सान पंहुचा रहे हैं|

A woman putting cream on her face

आइए जानतें हैं कुछ ऐसी चीज़े जो आपको अपने चेहरे पे कभी इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए: 

टूथपेस्ट:

ब्यूटी हैक्स ब्यूटी इंडस्ट्री पे राज करने लग गए हैं| आजकल लोगों ने मुहांसों के स्पॉट ट्रीटमेंट के लिए टूथपेस्ट इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है| मुहाँसें हम सब को बहुत परेशान कर देते हैं लेकिन इन पे टूथपेस्ट लगाना सही इलाज नहीं है| टूथपेस्ट में कुछ ऐसे केमिकल्स पाएं जाते हैं जो हमारी  त्वचा को नुक्सान पहुंचा सकते हैं| 

toothpaste on toothbrush

निम्बू का रस:

भारतीय रसोई ऐसी सामग्रियों से भरी हुई है जी हमारी त्वचा पे जादू कर सकती हैं पर निम्बू उनमें से एक नहीं है| निम्बू का रस त्वचा के रंग को हल्का और चमकदार बनाने के लिए जाना जाता है लेकिन यह रस बहुत एसिडिक होता है और स्किन इर्रिटेशन बढ़ा सकता है| निम्बू के रस में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जिसकी वजह से लोग इसे इतना पसंद करते हैं| सूखापन और जलन इसके कुछ साइड इफेक्ट्स हैं| 

lemon

बॉडी लोशन्स:

हमारे चेहरे की त्वचा हमारे शरीर की त्वचा के मुताबिक बहुत नाजुक होती है| बॉडी लोशन्स आमतौर पे बहुत थिक होते हैं और इससे हमारे चेहरे पर मुहांसे हो सकते है| बॉडी लोशन्स को न इस्तेमाल करने का एक कारण यह भी है इनमें भारी मात्रा में खुशबू पायी जाती है जो त्वचा को परेशान कर सकती है| 

a woman putting lotion on her legs

गरम पानी:

मुँह धोने के लिए  पानी का सही तापमान हमेशा से एक चर्चे का विषय रहा है| कुछ लोगों का कहना है की हमे ठन्डे पानी से मुँह धोना चाहिए और कुछ का कहना है की गरम पानी सबसे अच्छा होता है| सचाई यह है की हमे गरम पानी अपने चेहरे पे इस्तेमाल नहीं करना चाहिए| इससे त्वचा में सूखापन और जलन पैदा हो सकती है| 

बालों का सेटिंग स्प्रे:

अगर आप सोच रहें हैं की आप मेकअप सेटिंग स्प्रे की जगह बालों का सेटिंग स्प्रे इस्तेमाल कर सकते हैं तो आप गलत सोच रहे हैं| बालों के सेटिंग स्प्रे में कुछ ऐसे केमिकल्स पाए जातें हैं जिससे हमारी त्वचा पे झुर्रियां आ सकती हैं| 

नारियल का तेल:

चेहरे को मॉइस्चराइज़ करने के लिए किसी भी प्रकार का तेल इस्तेमाल करना एक गलत विकल्प है| नारियल का तेल एक ऐसा तेल है जो मुहांसे पैदा कर सकता है| यही नहीं यह चेहरे पे एक अनचाही तेल की परत भी बना सकता है| 

coconut oil

बेकिंग सोडा:

बेकिंग सोडा भी एक ऐसी सामग्री है जो आजकल बहुत प्रचार में है| बेकिंग सोडा नेचर में बेसिक होता है जिससे हमारी त्वचा का पीएच लेवल बिगड़ सकता है और रूखापन, मुहांसे और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं| 

चीनी:

चीनी भी एक ऐसी सामग्री है जो आजकल बहुत सी घरेलु उपायें में इस्तेमाल की जा रही है| चीनी का प्रयोग करने से चेहरे पे झुर्रियां और फाइन लाइन्स जैसी परेशानियाँ हो सकती हैं| 

एक्सपायर्ड प्रोडक्ट्स:

हम सब जानते हैं की चेहरे पे लगनी वाले प्रोडक्ट्स कितने महँगे आते हैं| जाहिर सी बात है की उन्हें फैकते हुए बहुत दुःख होता है ख़ास करके तब जब आपने इन्हे अपनी मेहनत की कमाई से खरीदा हो| हर प्रोडक्ट पे एक्सपायरी डेट एक वजह से दी गयी होती है| उस डेट के बाद इन प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने से बहुत सी स्किन प्रोब्लेम्स हो सकती हैं| 

एलकोहॉल:

सिंपल एलकोहॉल एक ऐसी चीज़ है जो आपकी त्वचा को बहुत नुक्सान पहुंचा सकती है| जिन लोगो की रूखी त्वचा है उन्हें तो ख़ास करके इससे दूर रहना चाहिए क्यूंकि यह त्वचा का नेचुरल तेल निकाल सकता है जिससे आपकी त्वचा को नुक्सान पहुँच सकता है| 

Logged in user's profile picture

चेहरे पे निम्बू का रस लगाने से क्या होता है?
भारतीय रसोई ऐसी सामग्रियों से भरी हुई है जी हमारी त्वचा पे जादू कर सकती हैं पर निम्बू उनमें से एक नहीं है| निम्बू का रस त्वचा के रंग को हल्का और चमकदार बनाने के लिए जाना जाता है लेकिन यह रस बहुत एसिडिक होता है और स्किन इर्रिटेशन बढ़ा सकता है| निम्बू के रस में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जिसकी वजह से लोग इसे इतना पसंद करते हैं| सूखापन और जलन इसके कुछ साइड इफेक्ट्स हैं|
क्या टूथपेस्ट लगाने से मुंहासे कम होते हैं?
ब्यूटी हैक्स ब्यूटी इंडस्ट्री पे राज करने लग गए हैं| आजकल लोगों ने मुहांसों के स्पॉट ट्रीटमेंट के लिए टूथपेस्ट इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है| मुहाँसें हम सब को बहुत परेशान कर देते हैं लेकिन इन पे टूथपेस्ट लगाना सही इलाज नहीं है| टूथपेस्ट में कुछ ऐसे केमिकल्स पाएं जाते हैं जो हमारी त्वचा को नुक्सान पहुंचा सकते हैं|
क्या गर्म पानी से मुंह धोना चाहिए?