हिंदी की कहानियां पढ़ने के लिए 5 सर्वश्रेष्ठ ऐप्स

5 minute
Read

Disclaimer This post may contain affiliate links. If you use any of these links to buy something we could earn a commission. We are a reader supported website and we thank you for your patronage.

ऐसा कहा जाता है कि किताबें हमारी सबसे अच्छी दोस्त होती है। जो व्यक्ति किताब से दोस्ती करता है वह कभी अकेला नहीं रहता है। संसार में किताबें ही एकमात्र है जो बिना कुछ मांगे बदले में ज्ञान का अनमोल खजाना देती है। किताबें समाज का आईना भी होती है इसलिए किताबें पढ़ना जरुरी है। जिन लोगों को पढ़ने का शौक होता है वे समय निकालकर किताबें जरुर पढ़ते है। हालांकि टेक्नोलॉजी के इस जमाने में अब लोगों की किताब पढ़ने की आदत में बड़ा बदलाव आ गया। किताब की जगह अब मोबाइल फोन ने ले ली है। हालांकि अब भी लोग किताबें खरीदते है और अपनी अलमारी में रखते है। लेकिन समय की कमी की वजह से लोग मोबाइल फोन में ऐप्स के माध्यम से किताबें पढ़ने लगे है। यदि आप हिंदी के पाठक है और कहानियां पढ़ने के शौकीन है तो आज हम आपके लिए उन सर्वश्रेष्ठ मोबाइल ऐप की जानकारी लेकर आए है जिनकी मदद से आप हिंदी की बेहतरीन कहानियां पढ़ सकते है।

ये है हिंदी की कहानियों वाले 5 सर्वश्रेष्ठ ऐप -

1. प्रतिलिपि (Pratilipi) -

प्रतिलिपि ऐप हिंदी की कहानियों का लोकप्रिय और सर्वश्रेष्ठ ऐप है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है। प्रतिलिपि ऐप हिंदी कहानियों और उपन्यास का सर्वश्रेष्ठ ऐप है। इस ऐप के माध्यम से आप रोमांस, सस्पेंस, थ्रिलर, हॉरर, हास्य व्यंग्य, जीवनी, आत्मकथा, धर्म, अधात्म, ज्ञानवर्धन जैसे विषयों पर कई रचनाएं फ्री में पढ़ सकते है। इसके अलावा प्रतिलिपि पर हिंदी के कई महान लेखकों जैसे मुंशी प्रेमचंद, सआदत हसन मंटो, शरतचंद्र आदि की कहानयां और उपन्यास भी पढ़ने को मिल जाएंगे। इस ऐप को गूगल पर 4.5 की रेटिंग दी गई है।

2. हिंदी उपन्यास संग्रह (Hindi Upanyas Sangrah) -

यदि आप हिंदी की कहानियां और उपन्यास पढ़ने के शौकीन है तो ये ऐप आपके लिए ही बनी है। गूगल प्ले स्टोर पर आपको हिंदी उपन्यास संग्रह ऐप डॉउनलोड करने के लिए मिल जाएगी। इस ऐप पर आपको हिंदी की ढेर सारी कहानियां फ्री में पढ़ने को मिल जाएगी। इसके अलावा इस ऐप पर कई बेहतरीन उपन्यास भी फ्री में पढ़ सकते है। इस ऐप की खासियत है कि इसमें ऑफलाइन माध्यम से भी सारी कहानियां और उपन्यास पढ़े जा सकते है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर 1 लाख से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

3. मुंशी प्रेमचंद की कहानियां (Munshi Premchand ki Kahaniyan)

यह ऐप उन लोगों के लिए है जो हिंदी के महान लेखकों में शुमार मुंशी प्रेमचंद को पढ़ना पसंद करते है। मुंशी प्रेमचंद की कहानियां और उपन्यास दिल को छू लेने वाली होती है। यदि आप कहानियों के किरदारों को जीना चाहते है तो मुंशी प्रेमचंद की कहनियां जरुर पढ़ें। हिंदी में ऐसा कोई पाठक नही होगा जिसने मुंशी प्रेमचंद की कहानी या उपन्यास न पढ़ा हो। इस ऐप में आपको मुंशी प्रेमचंद की तमाम कहानियों के अलावा उनके महान उपन्यास भी पढ़ने को मिल जाएंगे। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप को 1 लाख से भी ज्यादा लोगों द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है।

4. हिंदी कहानियां हिंदी स्टोरीज (Hindi Kahaniya Hindi Stories)

गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद इस ऐप को 5 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। इस ऐप में आपको हिंदी की तमाम कहानियां मिल जाएंगी। यदि आप शेख चिल्ली के किस्से, बेताल पच्चीसी, अकबर-बीरबल, पंचतंत्र, तेनालीराम, सिंहासन बत्तीसी जैसी दंत कथाएं पढ़ना पसंद करते है तो ये ऐप आपके लिए ही बना है। इस ऐप में कई लघु कथाएं भी है जो बच्चों को बहुत पसंद आती है।

5. हिंदी कहानियां (Hindi Stories Offline)

गूगल प्ले स्टोर पर हिंदी कहानियां (Hindi Stories Offline) के नाम से मौजूद इस ऐप को अब तक 1 लाख से भी ज्यादा लोगों द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है। यदि आप पौराणिक कथाएं, आध्यात्मिक कथाएं, रामायण कथा, महाभारत कथा, विष्णु पुराण, शिव पुराण, कृष्ण लीला, अग्नि पुराण, ब्रह्म पुराण, गरुड़ पुराण जैसी धार्मिक किताबें और कहानियां पढ़ना पसंद करते है तो ये ऐप डाउनलोड कर सकते है। इसके अलावा इस ऐप में आपको गौतम बुद्ध, ओशो, रविंद्रनाथ टैगोर जैसे महान दार्शनिक और लेखकों से जुड़ी कहानियां और किस्से भी पढ़ने को मिलने जाएंगे। इस ऐप की खासियत है कि आप इसे एक बार डाउनलोड करके ऑफलाइन माध्यम से भी सारी कहानियां पढ़ सकते है।

Logged in user's profile picture

प्रतिलिपि ऐप क्या है?
प्रतिलिपि ऐप हिंदी की कहानियों का लोकप्रिय और सर्वश्रेष्ठ ऐप है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है। प्रतिलिपि ऐप हिंदी कहानियों और उपन्यास का सर्वश्रेष्ठ ऐप है। इस ऐप के माध्यम से आप रोमांस, सस्पेंस, थ्रिलर, हॉरर, हास्य व्यंग्य, जीवनी, आत्मकथा, धर्म, अधात्म, ज्ञानवर्धन जैसे विषयों पर कई रचनाएं फ्री में पढ़ सकते है। इसके अलावा प्रतिलिपि पर हिंदी के कई महान लेखकों जैसे मुंशी प्रेमचंद, सआदत हसन मंटो, शरतचंद्र आदि की कहानयां और उपन्यास भी पढ़ने को मिल जाएंगे। इस ऐप को गूगल पर 4.5 की रेटिंग दी गई है।
हिंदी कहानियों के लिए पांच अच्छी ऐप कौन सी हैं?
ये है हिंदी की कहानियों वाले 5 सर्वश्रेष्ठ ऐप -

प्रतिलिपि (Pratilipi)

हिंदी उपन्यास संग्रह (Hindi Upanyas Sangrah)

मुंशी प्रेमचंद की कहानियां (Munshi Premchand ki Kahaniyan)

हिंदी कहानियां हिंदी स्टोरीज (Hindi Kahaniya Hindi Stories)

हिंदी कहानियां (Hindi Stories Offline)

मुंशी प्रेमचंद की कहानियां पढ़ने के लिए कौनसी ऐप है?

मुंशी प्रेमचंद की कहानियां