गर्मी के मौसम के लिए परफेक्ट लिप कलर्स

5 minute
Read

Highlights गर्मी में दिखना है बेहद ग्लोइंग तो चुनें रेड, पिंक, कोरल, पर्पल और ब्राउन शेड की लिपस्टिक! ये सारे शेड्स आपको ट्रेंडी और कूल दिखाने के लिए काफी है। आप अपने ड्रेस-अप के हिसाब से ये सारे शेड बारी-बारी से ट्राइ कर सकती हैं। इसके साथ ही गर्मी के दिनों में खूब पानी पीकर लिप्स को नमीयुक्त रखें, वरना डिहाइड्रेशन से लिप्स ड्राई नजर आएंगे।

Disclaimer This post may contain affiliate links. If you use any of these links to buy something we could earn a commission. We are a reader supported website and we thank you for your patronage.

गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। ये मौसम है कोल्ड ड्रिंक्स, आइसक्रीम, और ट्रेंडी फैशन का। ऐसे मौसम में भला कौन चाहेगा कि वो ट्रेंडी और कूल न दिखें। 

फैशन की बात हो और लिप कलर्स की नहीं तो ये काफी गलत होगा। फैशन का दूसरा नाम है, सिजलिंग लिप कलर्स। लड़कियों की मेकअप की बात आते ही सबसे पहले नाम आता है लिपस्टिक का। 

गर्मी के मौसम में मेकअप लंबे समय तक नहीं टिकता। ऐसे में साथ निभाते हैं लिप कलर्स। जिन्हें टच अप करना भी आसान है। अलग-अलग शेड के लिप कलर्स आपके मूड को बदलने के लिए काफी हैं।

आज हम देखेंगे कि गर्मी के मौसम में कौन-से लिप कलर्स सबसे कूल लगेंगे और जिन्हें आप आसानी से कहीं से भी खरीद सकती है।

गर्मी के मौसम के आपको कूल दिखाएंगे ये लिप कलर्स : - 

लाइट पिंक/बेबी पिंक : - लाइट पिंक कलर्स लड़कियों की फेवरेट की लिस्ट में हमेशा ऊपर आता है। गर्मी के मौसम में स्किन को नैचुरल दिखाने में मदद करती है बेबी पिंक या लाइट पिंक लिपस्टिक। आप किसी स्लीवलेस ड्रेस के साथ इसे पहन सकती हैं। बेबी पिंक शेड से लिप्स को नैचुरल कलर मिलता है।

हॉट रेड - हॉट रेड शेड फैशन लाइन से कभी पीछे नहीं हटता। गर्मी के हॉट मौसम में आप भी हॉट दिखने के लिए रेड लिपस्टिक चुन सकती हैं। रेड शेड की खास बात ये है कि ये किसी भी स्किन टोन पर अच्छा लगता है। इसके साथ ही ये इंडियन और वेस्टर्न दोनों ड्रेस पर खूब फबता है।

न्यूड - न्यूड शेड गर्मी के मौसम के लिए परफेक्ट है। कई लड़कियां/महिलाएं गर्मी के मौसम में नो मेकअप लुक पसंद करती हैं। नो मेकअप लुक में आमतौर पर न्यूड लिपस्टिक इस्तेमाल की जाती है। गर्मी के मौसम में आप अपने काम पर भी न्यूड शेड लगाकर जा सकती हैं। ये आपको काफी नैचुरल लुक देगा। 

ऑरेंज - गर्मी का मौसम कलरफुल ड्रिंक के लिए फेमस है। ऐसे में ऑरेंज कलर आपके लिप्स को जूसी लुक देगा। ऑरेंज कलर बिल्कुल हटके दिखता है। आप पार्टी में या ऑफिस में, कहीं भी इस शेड को यूज कर सकती हैं।

लाइट पर्पल - लाइट पर्पल कलर आज कल ट्रेंड में है। ये गर्मी के मौसम में आपके लिप्स को फूलों-सी रंगत देगा। ध्यान रखें कि पर्पल शेड डार्क न लें। अगर ले रहीं हैं तो ये पार्टी लुक के लिए परफेक्ट रहेगा। डे वीयर के लिए लाइट शेड लेना ही सही होगा।

क्यूट कोरल - अगर गर्मी में कुछ लाइट लेकिन ग्लोइंग कलर चुनने का मन है, तो कोरल कलर आपके लिए परफेक्ट रहेगा। ये उन लड़कियों/महिलाओं के लिए भी परफेक्ट है जिन्हें वाइब्रेंट कलर ज्यादा पसंद नहीं है।

लाइट ब्राउन शेड - लाइट ब्राउन शेड नैचुरल दिखने के लिए बिल्कुल परफेक्ट शेड है। दिन हो या रात, ये शेड किसी भी टाइम पर बेहतरीन नजर आएगा।

गर्मी में करें लिप्स की केयर कुछ तरह

खूब पानी पिएं : - लिपस्टिक का शेड भी तभी खुलके नजर आता है जब लिप्स परफेक्ट हों। इसलिए खूब पानी पिएं और लिप्स को नमी युक्त रखें। 

सोने से पहले केयर : - सोने से पहले कोई अच्छा-सा लिप बाम लगाकर सोएं। इससे लिप्स सॉफ्ट बनेंगे।

स्क्रब : - हफ्ते में के बार लिप्स को कॉफी,पीसी हुई चीनी और बादाम का तेल मिलाकर स्क्रब जरूर करें। इससे लिप्स के सारे डेड सेल्स निकल जाएंगे और लिप्स पिंक दिखेंगे।

Logged in user's profile picture