घर पे आसानी से बनायें बेहद हेल्थी और स्वादिष्ट घी

4 minute
Read



Disclaimer This post may contain affiliate links. If you use any of these links to buy something we could earn a commission. We are a reader supported website and we thank you for your patronage.

हर घर घी के बिना अधूरा होता है। इस सुनहरे खाद्य पदार्थ की खुश्बू और स्वाद ही अलग है। घी को हम तलने, खाने, पकाने ओर यहाँ तक की स्किन केयर में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।इसे बनाना बेहद आसान होता है और यह कुछ ही समय में बन के तैयार हो जाता है। सबसे अच्छी बात घी बनाने के बारे में यह है की यह बाजार के दाम के मुकाबले बहुत कम पैसों में तैयार हो जाता है। तो चलिए शुरू करते हैं घी बनाने की रेसिपीः 

 

घी के कुछ अनोखे फ़ायदेः

  • घी हेल्थी फ़ैट्स से भरपूर होता है। यह हमारे शरीर में गुड कॉलेस्ट्रॉल डालता है।
  • घी हमारे इम्यून सिस्टम को मज़बूत करता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में ब्यूट्रिक एसिड होता है।
  • घी में विटामिन जैसे D, K, E और A अच्छी मात्रा में पाये जाते हैं।
  • घी एंटी-इंफ्लेमेटरी होता है।
  • घी से त्वचा और बाल स्वस्थ्य होते हैं।
  • हड्डिओं को मज़बूत करता है घी।
  • वजन घटाने में भी मदद करता है घी।
  • घी से हॉर्मल इम्बैलेंस भी काफ़ी हद तक ठीक हो सकता है। 

घी बनाने के लिए सामग्रीः

  • ७-१० दिन इकठ्ठी की हुई मलाई
  • पानी

घर पे घी बनाने की विधिः

१. अगर आप घर पे घी बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो ७-१० दिन पहले ही दूध से ताज़ी मलाई इकठ्ठी करनी शुरू कर दीजिए।

२. मलाई को ख़राब होने से बचाने के लिए फ्रिज में रखें। 

३. अब घी बनाने की विधि में पहला कदम है मलाई को सफ़ेद मक्खन बनाना। अब इस के लिए आप मथानी या मिक्सर का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

४. हमने यहाँ मक्खन बनाने के लिए मिक्सर का इस्तेमाल किया है। लेकिन आप अपने हिसाब से किसी भी चीज़ का प्रयोग कर सकते हैं।

५. अब मलाई को ब्लेंडर जार में डाल लें और पानी डालने से पहले एक बार ब्लेंड कर लें।

६. पानी डालने से मक्खन दूधिया पानी से आसानी से और जल्दी अलग हो जाएगा। 

७. अब सफ़ेद मक्खन अलग होने तक इसे ब्लेंड करें।अब इसके अलग होते ही आप बचे हुए पानी को छाछ की तरह इस्तेमाल कर सकते हो।

८. अब एक मलमल के कपड़े या अपने हाथों की मदद से मक्खन को छाछ से अलग कर लें। अच्छे से अपने हाथों से निचोड़ कर सारा पानी निकल लें।

९. अब इस मक्खन को एक कढ़ाई में डाल कर धीमी आँच पे पकायें।

१०. जलने से बचाने के लिए आँच को जितना हो सके धीमा रखें।

११. मक्खन को अच्छे से पिघलने दें और बीच-बीच में चलते रहें।

१२. कुछ मिनट बाद मक्खन का रंग बदलना शुरू हो जाएगा।

१३. लगभग १५ से २० मिनट के बाद झाग हट जाएगी और घी का रंग सुनहरा हो जाएगा।

१४. अब इसे गैस पर से उतार लें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

१५. ठंडा होते ही इसे छान लें।

१६. लीजिए आपका स्वादिष्ट और हेल्थी घी कुछ ही समय में तैयार हो गया है। 

Logged in user's profile picture