भूमिका चिटकारा
अरंडी का तेल एक ऐसा चमत्कारी तेल है जो आपके स्वास्थ्य और शरीर के लिए बहुत गुणकारी है।अरंडी का तेल (कैस्टर ऑल) कैस्टर के बीजों से निकाला जाता है जो ज़्यादातर घरों में प्रयोग किया जाता है सिर्फ़ घरों में ही नहीं निजी तौर पे इस्तेमाल होने वाली चीज़ों  में भी अरंडी के तेल का प्रयोग किया जाता है। यह तेल अंटी-इन्फ़्लैमटॉरी, अंटी-एजिंग, अंटी-मायक्रोबीयल होता है और इसमें अच्छी मात्रा में अंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते है। इस तेल से बहुत सी त्वचा के रोग भी ठीक हो सकते है।

source: herzindagi
आए जाने अरंडी के तेल के कुछ फ़ायदे:
1. बालों के लिए बहुत लाभदायक होत है अरंडी का तेल:
अगर आप बालों की समस्याओं से परेशान हैं तो इस चमत्कारी तेल को इस्तेमाल करना शुरू कर दीजिए। अरंडी का तेल बालों के लिए बहुत लाभदायक होता है। इस तेल को बालों में लगाने से बाल लम्बे होते है और यही नहीं यह तेल बालों को मज़बूत बनाता है और टूटने से भी बचाता है। रूखे और बेजान बालों के लिए भीअरंडी का तेल बहुत लाभकारी होता है। अगर आपके बालों में रूसी की समस्या है तो आप इस तेल को ज़रूर अपने बालों में लगाए। इस तेल को लगाने से दो मुँहे बालों की परेशनी भी खतम हो सकती है। अरंडी का तेल आपके बालों को घना और काला बनाता है। फ़्रिज़ी बालों के लिए भी यह तेल बहुत फ़ायदेमंद है।अरंडी के तेल के प्रयोग से आप अपने बालों को सूरज की हानिकारक किरणो से भी बचा सकते है। आपके बालों को भरपूर पोषण देने का काम भी यह चमत्कारी तेल करता है।

2. अरंडी का तेल त्वचा के लिए: 
सिर्फ़ बालों के लिए ही नहीं बल्कि अरंडी का तेल त्वचा के लिए भी बहुत लाभकारी है। आप अरंडी के तेल को अपने स्किन रूटीन में शामिल कर के देखिए आपको बहुत अच्छा फ़रक नज़र आएगा। रूखी बेजान त्वचा को नमी पहुँचाने का काम भी यह तेल बखूबी करता है। अरंडी के तेल से त्वचा मुलायम और सॉफ़्ट होती है। यह ना ही एक मोईसचराइज़र की तरह काम करता है बल्कि हवा से भी नमी लेके हमारी त्वचा तक पहुँचता है। अरंडी का तेल अंटी-इन्फ़्लैमटॉरी होता है जो त्वचा सूजन  को कम करने में मदद करता है। अंटी-इन्फ़्लैमटॉरी होने  के साथ ही साथ यह अंटी- एजिंग भी होता है जिससे फ़ाइन लाइंज़ और झुरियाँ जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है। यह तेल हमारी त्वचा को बाहरी नुक़सान से भी बचता है। यही नहीं यह तेल नोन-कमिडोजेनिक होता है जो ऑली स्किन वालों के लिए बहुत लाभदायक है जिसका मतलब है कि यह पॉर्ज़ को बंद नहीं करेगा और मुहाँसे रोकने में मदद करेगा। 

3. वज़न घटाने में मदद कर सकता है अरंडी का तेल: 
यह चमत्कारी तेल बहुत फ़ायदेमंद होता है। सारे फायदों में से एक फ़ायदा यह है कि अरंडी का तेल वज़न घटाने में भी मदद कर सकता है।अरंडी का तेल लैक्सेटिव होता है जिसकी वजह से वज़न कम हो सकता है। इस तेल में रिकिनोलेक ऐसिड पाया जाता है जो मेटाबॉलिज्म बढ़ता है जिसकी वजह से वज़न कम होने में बहुत लाभ मिलता है। अरंडी का तेल हमारे शरीर को डीटॉक्सिफ़ाई करता है। इसी के साथ साथ यह तेल अंटी-इन्फ़्लैमटॉरी भी होता है। अरंडी के तेल से पेट पे मालिश करने से बेली फ़ैट भी कम हो सकती है। 

4. आँखों के लिए बहुत अच्छा होता है अरंडी का तेल: 
ना ही सिर्फ़ वज़न घटाने के लिए बल्कि अरंडी का तेल हमारी आँखों के लिए भी बहुत गुणकारी होता है। अरंडी के तेल में रिकिनोलेक फ़ैटी ऐसिड भारी मात्रा में पाया जाता है जो हमारी आँखों को बहुत फ़ायदा पहुँचाता है। अरंडी के तेल से हमारी पलके भी घनी हो सकती है। आँखों की ऐलर्जी को भी बेहतर करने में मदद करता हैअरंडी का तेल। यह तेल अंटी-इन्फ़्लैमटॉरी होता है जिसकी वजह से सूजन भी कम हो सकती है। डार्क सर्कल्ज़ और झूरियों के लिए भी यह तेल बहुत गुणकारी है। आँखों के सूखेपन को भी अरंडी का तेल राहत पहुँचाता है। 

5. नाखून के लिए अरंडी का तेल: 
बहुत से लोगों को नहीं पता कि अरंडी का तेल नाखूनों के लिए बहुत अच्छा होता है। यह बेजान टूटे नाखूनों को मज़बूत बनता है और उन्हें टूटने से बचता है। यह तेल रूखे क्यूटिकल्ज़ को भी पोषण और नमी पहुँचाता है। विटामिन से भरपूर यह तेल आपके नाखूनों को शाइनी भी बनता है। 
6. क़ब्ज़ के लिए एक घरेलू उपाय: 
अरंडी का तेल आपको क़ब्ज़ की समस्या से बहुत जल्दी राहत पहुँचा सकता है। जैसा कि आप जानते है की इस तेल में रिसिनेलिक ऐसिड पाया जाता है और यह स्वभाव से लैक्सटिव भी होता है जो स्टूल को आसानी से निकालने में मदद करता है। इस तेल का सेवन करने से स्टूल सॉफ़्ट होता है और इससे आपको क़ब्ज़ में आराम मिल सकता है अगर आप इसका सेवन नहीं करना चाहते तो इस तेल से नाभि के आस पास मालिश करने से भी बहुत राहत मिल सकती है।