जानिये, कैसी नेकलाइन के साथ सूट करेगा कैसा नैक पीस!
4 minuteRead
एक्सेसरीज आपके लुक में चार चाँद लगा सकती हैं| बिना इयररिंग्स और नेकपीस के लुक हमेशा अधूरा ही लगता है| चाहे आप किसी शादी में जा रहे हो या ब्रंच पे एक सुंदर सा नेकपीस पहनना तो ज़रूरी हो जाता है| एक अच्छा सा नेकलेस पहन कर आप आपने सिंपल से ऑउटफिट को बोल्ड बना सकते हैं और एक स्टेटमेंट लुक क्रिएट कर सकते हैं| लेकिन सारे नेकलेस हर नेकलाइन के साथ नहीं जचते| आइये जाने आप कोनसी नेकलाइन के साथ कैसा नेकपीस पहन सकती हैं|
वी नेकलाइन:
वी नेकलाइन निश्चित रूप से बहुत सुंदर लगती हैं| पार्टी और शादिओं के लिए यह एक दम उत्तम विकल्प है| यदि आप डीप प्लंजिंग नेकलाइन पहन रही हैं तो ध्यान रखिये की आप गहने भी उसी हिसाब से पहने| ऐसा नेकलेस चुने जो आपकी नेकलाइन को और भी उभारे और कॉम्पलिमेंट करें| उदाहरण के तौर पे आप वी नेकलाइन के साथ लम्बे और Y शेप के नेकलेस पहन सकती हैं| रानी हार भी ऐसी नेकलाइन्स के साथ बहुत जचता है| अगर आप ब्राइडल लुक के लिए जा रही हैं तो इन लंबी माला के साथ एक चोकर के साथ पहन सकती हैं|
Source: pinterest
हॉल्टर नेकलाइन:
यदि आप हॉल्टर नेकलाइन पहन रही हैं तो आपको कुछ चीज़ो का ध्यान रखना चाहिए जैसे हॉल्टर नैक कईं तरीको के होते है| इस नेकलाइन साथ आपको लंबे V आकर के नेकलेस नहीं पहनने चाहिए| ऐसी नेकलाइन्स के साथ आप हमेशा चोकर पहने| चोकर आपकी कॉलरबोन पे रहके उसे और भी ज़्यादा निखारते हैं| चोकर नेकलेस दोनों ट्रेडिशनल और वेस्टर्न कपड़ो के साथ अच्छा लगता है और आप इसे अपने हिसाब से पहन सकती हैं| ऐसे पेअर करने से आपके लुक में चार चाँद लग जाएंगे|
बोट नेक:
बोट नेक एक बहुत ही क्लासी नेकलाइन है| नेकलाइन साड़ी के ब्लाउज, कुर्ता, कमीज़ और ड्रेस सब पे बहुत खूब जचती है| इसको और निखारने के लिए ज़रूरी है की आप इसे एक सुंदर से नैकपीस के साथ पेअर करें| अगर आप बोट नेक के साथ एक लंबा लेयर वाला नेकपीस पहनेंगी तो वह आपके लुक को असंतुलित कर सकता है| इसीलिए आप इसके साथ छोटा और सिंपल सा नेकपीस पहन सकती हैं जो आपके कॉलरबोन तक ही रहे|
Source: wedmegood
ऑफ-शोल्डर या स्ट्रैप लेस नेकलाइन:
अगर आप एक ट्यूब टॉप या ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहन रही हैं तो इसके लिए एक चोकर सबसे बेहतरीन विकल्प है| चोकर एक बहुत ही खूबसूरत पीस है जो बहुत सी नेकलाइन्स के साथ पेअर किया जा सकता है| पर्ल या अमेरिकन डायमंड वाले नेकलेस स्ट्रैपलेस ड्रेसेस ले के साथ बहुत खूब लगेंगी| सिंपल या थिक कोई भी नेकपीस चुन के अपने लुक को और भी ख़ास बनाएं|
Source: stylesatlife
टर्टल नेक:
टर्टल नेक एक ऐसा टॉप है जो आपके चेस्ट और नेक दोनों को पुरे तरीके से कवर करता है| इसीलिए इसके साथ जाने वाले नेकपीस चुनना मुश्किल हो जाता है| टर्टल नेक के साथ आप लंबे पेंडंट पहने और अपने लुक को चार चाँद लगाएं| एक अपीलिंग लुक के लिए एक ही नहीं बल्कि आप कईं लंबे नेकलेस पेअर कर सकती हैं|
Source: thecut.
कॉलर नेक:
कॉलर नेक पहन कर आप एक एक्सपेंसिव और फॉर्मल लुक अचीव कर सकती हैं| इसे और रॉयल और एक्सपेंसिव बनाने के लिए इसके साथ आप अच्छी की ज्वेलरी पहनें| कॉलर शर्ट के साथ सिंपल पेंडंट या चोकर पहन कर अपने लुक को और ख़ास बनायें| अपने लुक को और बोल्ड बनाने के लिए आप मल्टीलेयर नेकलेस भी पहन सकती हैं|
Write, Record and Answer! Consume Unlimited Content! All you need to do is sign in and its absolutely free!
Continue with one click!!By signing up, you agree to our Terms and Conditions and Privacy Policy.


