एक स्वस्थ सुबह की दिनचर्या कैसे विकसित करें?

7 minute
Read



Disclaimer This post may contain affiliate links. If you use any of these links to buy something we could earn a commission. We are a reader supported website and we thank you for your patronage.

(You can read this blog in English here)

सुबह का स्वस्थ दिनचर्या और अच्छी खाने की आदतें आपको अधिक उत्पादक महसूस करने में मदद कर सकता है| सुबह का स्वस्थ दिनचर्या और अच्छी खाने की आदतें आपको अधिक उत्पादक महसूस करने में मदद कर सकती है|  समय से सोना और प्रयाप्त नींद लेना स्वस्थ जीवन के लिए सुबह का स्वस्थ दिनचर्या बनाने और बनाये रखने में एक सबसे महत्वपूर्ण पहलू है ताकि आप रोज़ सुबह उठ कर तरोताज़ा महसूस कर सकें| 

a breakfast laid out on a table

अगर आप सुबह जल्दी नहीं उठ सकते या उठ कर ताज़ा महसूस नहीं होता तो छोटे छोटे कदम से शुरुआत करें| यहां तक की सुबह व्यक्तिगत रूप से एक रोमांचक कार्य करने से आपका ध्यान केंद्रित रहेगा और आपको उपस्थित रहने में मदद मिलेगी| अगर वह कार्य करने में आपको आनंद मिलता है तो आपकी सुबह की शुरआत और अच्छी हो सकती है| 

 

आइये जानते है: 

रात को सोने का और सुबह उठने का एक समय निर्धारित करें:

स्वस्थ सुबह के दिनचर्या में निरंतरता ही चमकती त्वचा की नीव है| रात को सोने और सुबह उठने का एक समय निश्चित करें और जितना हो सके उसे निभाए| यह सिर्फ आपका आने वाला दिन ही अच्छा नहीं करेगा बल्कि आपकी रात की नींद भी बेहतर करेगा| ऐसा इसीलिए है क्योंकि सही समय पर जागना और सोना आपकी आतंरिक घड़ी या सर्कैडियन लय को स्थापित करता है और आपकी नींद को बेहतर बनता है| 

a woman enjoying morning tea

अनुमान लगाएं कि आपको कितने समय की आवश्यकता होगी:

सारे कार्य करने के लिए सुबह खुद को पर्याप्त समय दें| अपने सारे कार्यो की पहले से ही योजना बनाना जैसे आपकी पहली मीटिंग या आपके बच्चों के स्कूल का शुरुआती समय और सब कुछ फिट करने के लिए पर्याप्त जल्दी उठना| आपकी सुबह की दिनचर्या में कितनी चीजें शामिल हैं, इस पर निर्भर करते हुए, आपको कहीं भी 30 से 60 मिनट की आवश्यकता हो सकती है|

a lady reading newspaper

स्नूज़ का बटन न दबाएं:

स्नूज़ बटन दबा के दिन की शुरुआत करना एक बुरा तरीका है | स्नूज़ का बटन दबाना उस समय पे तो आपको एक जीत की तरह लग सकता है लेकिन इससे आपको ना के बराबर ही लाभ मिलेंगे| यदि आप अपने आपको बार बार स्नूज़ बटन दबाते हुए पाते हैं तो आप सुबह जल्दी उठ कर क्या क्या कार्य कर सकते है इस बारें में अपने आप को याद दिलाएं| यदि आपके शरीर को अतिरिक्त आराम की ज़रुरत है, तो आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की आवश्यकता हो सकती है| वयस्कों के लिए एक स्वस्थ सुबह की दिनचर्या के लिए हर रात सात से नौ घंटे की नींद की आवश्यकता होती है।

अगर आप स्नूज़ का बटन इसीलिए दबा रहे हैं क्योंकि आप आने वाले दिन से भागना चाहते हैं तो आप गलत कर रहे हैं| इससे बेहतर आप उठे और कोई ऐसा कार्य करें जो आपको सुकून और ख़ुशी पहुँचता हो जैसे सुबह जल्दी उठ कर ध्यान लगाएं या आस पड़ोस में टहलने जाएं या अपने लिए एक स्वस्थ भोजन बनाएं।

a woman making breakfast

अपने बिस्तर से बहार निकलें:

बिस्तर में लेट कर आपको फ़ोन चलना ज़्यादा आकर्षक लग सकता है लेकिन बिस्तर से बहार निकलना ही सबसे अच्छा विकल्प है| 

बिस्तर से बहार निकलना पहला कदम है| उसके बाद आप एक ऐसा कार्य चुने जिसमें आप अपना सम्पूर्ण ध्यान समर्पित कर सकते हैं जैसे प्रार्थना, स्ट्रेचिंग या अपने दांत ब्रश करना| 

अभ्यास के साथ आप अपने दिनचर्ये को निभाने की पूरी कोशिश करें इससे सिर्फ बाहरी तनाव ही नहीं बल्कि आपकी समस्या-समाधान क्षमताओं में भी बेहतरी आ सकती हैं| यही नहीं आपका आने वाला दिन भी अच्छा जा सकता है| 

a lady reading on a sofa

उठते ही अपना फ़ोन न देखें: 

सुबह सुबह समाचार देखना या अपनी सोशल मीडिया की फीड देखना एक निष्क्रिय गतिविधि हैं जो आपको उत्पादकता से दूर सकती है|

an apple and two glasses of juice on a table

अपने बारे में बेहतर महसूस करने के लिए पुष्टि का प्रयोग करें :

सकारात्मक पुष्टि चाहे बोलके या लिखके आपको नकारात्मिक विचारों से दूर रहने में मदद करती है और आपका आत्मविश्वास बढाती है| आप अपनी खुद की पुष्टि कर सकते हैं या नीचे दी गई सूची में से चुन सकते हैं:

a board saying laugh and be happy

  • मैं बुद्धिमान, शक्तिशाली, सक्षम और दयालु हूं।
  • मैं योग्य और धन्य हूं।
  • आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है।

 

पानी का एक गिलास पीएं:

चाय या कॉफी की जगह अपने दिन की शुरुआत पानी से करें| अपने साथ एक बड़ी पानी की बोतल रखें और सुबह उठते ही पानी पीएं| खाने को पचाने और शरीर से अपशिष्ट निकालें में पानी मदद करता है| 

a person pouring water in a glass

खिंचाव या व्यायाम:

सुबह सबसे पहले व्यायाम करने से आपको अपने सोने-जागने के चक्र को संतुलित करने में मदद मिल सकती है और अगर वजन कम करना आपका लक्ष्य है, तो यह आपको वजन कम करने में भी मदद कर सकता है। अगर आपके पास पूर्ण व्यायाम के लिए समय नहीं है तो शरीर के कुछ हिस्सों की स्ट्रेचिंग करें| 

a woman doing yoga

उठने के एक घंटे के अंदर अंदर ही कुछ खाएं:

अपना मेटाबोलिज्म बढ़ने और अपने पूरी रात का उपवास तोड़ने के लिए सुबह उठते ही एक घंटे के अंदर कुछ खाएं| रात का उपवास बढ़ने से आपका मेटाबोलिज्म धीरे हो सकता है और आपका दिन ख़राब हो सकता है| दूसरे हाथ पर अगर आप कुछ खा लेते है तोह आपका मेटाबोकिसम बढ़ सकता है और आपकी ज़्यादा से ज़्यादा कैलोरी काम हो सकती हैं| 

a table with jars of fruits juice

यदि आप व्यायाम करने जा रहे हैं, तो ऐसा करने से पहले कुछ खा लेने से आपके शरीर को ऊर्जा से भरपूर रहने में मदद मिल सकती है। एक सेब या आधा केला या मुट्ठी भर के नट्स का सेवन करना गुणकारी हो सकता है 

 

पौष्टिक नाश्ता करें: 

जब नाश्ते की बारी आती है तोह कुछ अच्छा जैसे ज़्यादा  प्रोटीन और फाइबर वाला खाना ही सबसे बेहतर विकल्प है| पौष्टिक खाना जैसे ओट्स, फल, दही सबसे अच्छे विकल्प है| 

 a lady stretching on a beach

स्वस्थ सुबह की दिनचर्ये के लिए कुछ टिप्स और ट्रिक्स:

  • कपड़े पहने या नाश्ता बनाते समय, पॉडकास्ट सुनें।
  • कोई ऐसी गतिविधि करें जो आपको पसंद हो, जैसे कि बागवानी।
  • अपने आस पड़ोस में टहल के आएं या पार्क जाएं या समुद्र तट पर जाकर कुछ धूप, ताजी हवा और सुबह की कसरत करें।
  • तनाव, सूजन को दूर करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए प्राणायाम करें| 
Logged in user's profile picture




क्या सुबह उठ कर पानी पीना चाहिए?
चाय या कॉफी की जगह अपने दिन की शुरुआत पानी से करें| अपने साथ एक बड़ी पानी की बोतल रखें और सुबह उठते ही पानी पीएं| खाने को पचाने और शरीर से अपशिष्ट निकालें में पानी मदद करता है|
क्या सुबह उठ कर एक घंटे में कुछ खाना चाहिए?
<p>अपना मेटाबोलिज्म बढ़ने और अपने पूरी रात का उपवास तोड़ने के लिए सुबह उठते ही एक घंटे के अंदर कुछ खाएं| रात का उपवास बढ़ने से आपका मेटाबोलिज्म धीरे हो सकता है और आपका दिन ख़राब हो सकता है| दूसरे हाथ पर अगर आप कुछ खा लेते है तोह आपका मेटाबोकिसम बढ़ सकता है और आपकी ज़्यादा से ज़्यादा कैलोरी काम हो सकती हैं| </p><p>यदि आप व्यायाम करने जा रहे हैं, तो ऐसा करने से पहले कुछ खा लेने से आपके शरीर को ऊर्जा से भरपूर रहने में मदद मिल सकती है। एक सेब या आधा केला या मुट्ठी भर के नट्स का सेवन करना गुणकारी हो सकता है </p>
पौष्टिक नाश्ता में क्या खाएं?
जब नाश्ते की बारी आती है तोह कुछ अच्छा जैसे ज़्यादा  प्रोटीन और फाइबर वाला खाना ही सबसे बेहतर विकल्प है| पौष्टिक खाना जैसे ओट्स, फल, दही सबसे अच्छे विकल्प है|