महिलाओं के लिए सुपरफूड- बादाम

4 minute
Read



Disclaimer This post may contain affiliate links. If you use any of these links to buy something we could earn a commission. We are a reader supported website and we thank you for your patronage.

भूमिका चिटकारा

बादाम बाज़ार में मिलने वाला एक ऐसा ड्राई फ़्रूट है जो बहुत मशहूर है।और ऐसे ही नहीं इसमें बहुत से गुण है जिसके वजह से यह इतना मशहूर है। बादाम से हमें बहुत से लाभ मिलते है जो हमारे शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके अंदर बहुत से पोशक तत्व भी होते है जो हमारे शरीर में बहुत सी कमियों को पूरा कर सकता है। हमें रोज़ाना सुबह भीगे हुए बादाम खाने चाहिए जिससे हमारा स्वास्थ्य बना रहे।

आइये जानते है बादाम के लाभ: 

 

1. मेमोरी के लिए बहुत फ़ायदेमंद होते है बादाम: 

यह तो आपने बहुत बार सुना होगा कि रोज़ाना बादाम खाने से मेमोरी अच्छी होती है। यह बात सौ प्रतिशत सच है कि बादाम खाने से हमारी याददश्त मज़बूत होती है। भीगे हुए बादाम हमारे दिमाग़ के लिए ज़्यादा लाभकारी है। ज़्यादा नहीं ८-९ बादाम भी मेमोरी तेज़ करने के लिए बहुत है। बादाम के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन बी ६ पाया जाता है जो हमारे दिमाग़ के लिए बहुत अच्छा है। विटामिन के साथ ही साथ बादाम में प्रोटीन, ज़िंक और बहुत से अन्य नूट्रीयंट भी पाए जाते है।बादाम का सेवन करने से बहुत सी दिमाग़ी बीमारियाँ जैसे अल्जाइमर से बचाव हो सकता है। 

 

2. बादाम का सेवन करने से कैन्सर से बचाव हो सकता है:

इस विषय पर बहुत से शोध किए गए है कि बादाम खाने से कैन्सर का बचाव हो सकता है। बादाम में अधिक मात्रा में विटामिन और फ़ाइबर पाया जाता है जो कैन्सर से बचाव कर सकता है। बादाम से हमें भरपूर विटामिन भी मिलते है जैसे रायबोफ़्लेविन बी ६ और कयी अन्य विटामिन जो हमारे स्वस्थ के लिए बहुत लाभदायकहै।

3. हमारी आँखों के लिए भी बहुत अच्छे होते है बादाम: 

बादाम के अंदर बहुत मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है जो हमारे आँखों के लिए काफ़ी गुणकारी है। इस विटामिन से हमारे आँखों का बचाव हो सकता है। बादाम खाने से मोतिया बिंदु की समस्या भी ठीक हो सकती है। जिनकी नज़र कमजोर होती है उनके लिए भी भीगे हुए बादाम बहुत अच्छे होते है। 

4. बादाम में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते है:

बादाम विटामिन का का पावर्हाउस है। बादाम में विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई और कयी विटामिन पाए जाते है। यही नहीं इसके अंदर हेल्थी फ़ैट भी भरपूर मात्रा में पाए जाते है जैसे ओमेगा ६। इसी के साथ साथ इसमें बहुत से मिनरल भी होते है|

 

5. बादाम का तेल त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा होता है: 

बादाम के तेल से रूखी त्वचा ठीक हो सकती है। यही नहीं बल्कि यहहमारी त्वचा को मुलायम और शाइनी भी बनता है। दाग और धब्बो से भी छुटकारा पाने में बादाम का तेल बहुत लाभकारी होता है। स्ट्रेच मार्क्स के लिए भी बादाम का तेल बहुत फ़ायदेमंद होता है। 

 

6. बालों के लिए भी बहुत अच्छा होता है बादाम का तेल: 

अगर आपको बालों की समस्या है तो बादाम का तेल इस्तेमाल करके देखिए आपको बहुत लाभ मिलेगा। बालों को भरपूर पोषण दे सकता है बादाम का तेल। रूखे और बेजान बालों में भी जान डाल सकता है यह चमत्कारी तेल। बादाम का तेल रूसी की समस्या भी कम करता है। 

Logged in user's profile picture