स्वादिष्ट आमरस रेसिपी के साथ बनाएं आमरस-पुरी कॉम्बो!
4 minuteRead
(You can also read this Blog in English here)
रुचि शर्मा
आम का मौसम आ गया है और हम सभी को स्वादिष्ट आम बहुत पसंद होते हैं! चाहे अल्फांसो हो, सफेदा हो, दशेरी हो, लंगड़ा हो या कुछ और….! बस इनके नाम ही हमारे मुंह में पानी लाने के लिए काफी हैं। जैसे हम इसे कच्चा खाने का आनंद लेते हैं, वैसे ही फलों के राजा आम के साथ हम कई प्रकार के व्यंजन बना सकते हैं। चाहे वह आम पापड़ हो या आम का जैम या आम की चटनी, हमारा मन बस उनसे भरता ही नहीं। तो चलिए आज बनाते हैं आमरस की एक पारंपरिक लेकिन सुपर स्वादिष्ट रेसिपी। आमरस की इन रेसिपीज़ में बस मामूली सा अंतर हैं जैसे गुजराती विधियों में आपको सोंठ पाउडर और घी का उपयोग मिल सकता है, जबकि कुछ महाराष्ट्रीयन विधियों में, आपने इलायची का उपयोग किया होगा, और राजस्थानी विधियों में केसर होती है। पुरी के साथ इन सभी का अपना अनूठा स्वाद वास्तव में अत्यंत स्वादिष्ट होता है!

Pic Source:whatshot
आमरस पुरी होता क्या है?
अब आप सोच रहे होंगे कि यह अजीबोगरीब कॉम्बो जैसा लगता है लेकिन वास्तव में यह बेहद स्वादिष्ट होता है। आम और उसके रस यानी पल्प का यह कौम्बो है इसलिए यह आम से निकाले गए गूदे की तरह है जिसमें स्वाद बढ़ाने के लिए कुछ सामग्री मिलाई जाती है। परंपरागत रूप से इसे हाथ से बनाया जाता है। आजकल हमारे पास इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए अच्छे मिक्सर और ब्लैंडर उप्लब्ध हैं। इसे गरमा गरम तली हुई पूरी के साथ परोसा जाता है। आप इसका आनंद चावल या रोटी के साथ भी ले सकते हैं।
अब सबसे अच्छे भाग पर आ रहे हैं! यहाँ पेश है हमारी पसंदीदा रैसिपी- आमरस!
पकाने का समय: 5 मिनट
सामग्री

आम - 2 (बड़े पके आम लें)
स्वाद के लिए चीनी
दूध - आवश्यकता अनुसार
स्वाद के विकल्प (कोई एक चुनें)
- घी 1/4 छोटा चम्मच और 1/4 छोटा चम्मच सोंठ पाउडर
या
- केसर के कुछ रेशे
या
- 1/4 छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर
विधि
1. आम का छिलका उतारकर काट लें और आवश्यकतानुसार चीनी के साथ मिक्सर में डालकर प्यूरी के रूप में आने तक पीस लें। (अगर आप अपने हाथों से प्यूरी निकालना चाहते हैं तो आमों को आधे घंटे के लिए पानी में भिगो दें)

2. अगर आपको लगता है कि गूदा बहुत गाढ़ा है और प्यूरी के रूप में नहीं है तो आप इसमें थोड़ा सा दूध मिला सकते हैं। पानी का उपयोग न करें क्योंकि आप आमरस की मखमली बनावट खो सकते हैं।
3. आमरस को परोसने से पहले कम से कम एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
4. अब परोसने से ठीक पहले, एक कटोरी में, आप ऊपर दिए गए फ्लेवर प्रोफाइल में से किसी एक को चुन सकते हैं, हमने फ्लेवर विकल्प 3 यानी इलायची पाउडर को चुना है। (यदि आप फ्लेवर विकल्प 2 चुनते हैं, तो केसर के रेशों को गूदे में डालने से पहले थोड़ी मात्रा में दूध में मिला लें, इससे उनका स्वाद बढ़ जाएगा!)

5. इसे अच्छे से मिलाएं।

ठंडा आमरस गरमा गरम पूरी के साथ परोसने के लिए तैयार है! आनंद लें! आप इसे अपने आप मिठाई के रूप में परोस सकते हैं या इसे एक मीठे पेय बनाने के लिए कुछ दूध में मिला सकते हैं (हालांकि यह पूरी के साथ अद्भुत लगता है!)
प्रो टिप: चीनी की मात्रा आम की मिठास पर निर्भर करती है, अगर आम बहुत मीठे हैं, तो आप चीनी की मात्रा कम कर सकते हैं या चीनी की जगह गुड़ के पाउडर की भी एक स्वस्थ विकल्प के रूप में प्रयोग कर सकते हैं।
आप इस को 6 महीने तक फ्रीजर में सुरक्षित रख सकते हैं, और फिर उन दिनों में इसका आनंद ले सकते हैं जब आम का मौसम नहीं होता है! जबकि यह फ्रिज में 3-4 दिन तक ताजा रहता है। सभी फ्लेवर प्रोफाइल को आजमाएं और नीचे कमेंट सेक्शन में हमें अपना पसंदीदा ज़रूर बताएं।
Write, Record and Answer! Consume Unlimited Content! All you need to do is sign in and its absolutely free!
Continue with one click!!By signing up, you agree to our Terms and Conditions and Privacy Policy.


