बॉलीवुड सेलेब्स से लें मेहंदी इंस्पिरेशन!

7 minute
Read

Highlights अगर आप भी कोई खास मेहंदी डिजाइन की तलाश कर रही हैं तो अब देर किस बात की। हम दिखाएंगे आपको बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा के मेहंदी डिजाइन। आप सेलेब के मेहंदी डिजाइन में खुद का स्पेशल टच भी रख सकती हैं। आपके हाथों में लगी मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन, आपके स्पेशल दिन को और भी स्पेशल बनाएगी।

Disclaimer This post may contain affiliate links. If you use any of these links to buy something we could earn a commission. We are a reader supported website and we thank you for your patronage.

जमाना चाहे पहले का हो या आज का मेहंदी के डिजाइन भारतीय महिलाओं की खास पसंद है। तीज, दीपावली या सावन का मौसम, गाढ़ी रची हुई मेहंदी के बिना अधूरी ही होती है। 

वैसे आज कल लड़कियां सेलेब के स्टाइल से काफी ज्यादा इंफ्लूएंस होती है। अब चाहे हो वो कपड़े हो, मेकअप हो या मेहंदी डिजाइन, सेलेब से इंसपिरेशन लेने से कोई नहीं चूकता। 

अगर किसी खास फ़ंक्शन के लिए आप भी सेलेब स्टाइल में मेहंदी लगाना या लगवाना चाहती हैं तो आज हम आपके काम की चीज लेकर आएं हैं। 

नीचे देखें बॉलीवुड की जानी-मानी हीरोइन की मेहंदी डिजाइन, जो उन्होनें अपनी शादी के दिन लगाया था। आप अपनी पसंदीदा खुद के लिए चुन सकती हैं। 

Priyanka Chopra's mehendi

प्रियांका चोपड़ा

प्रियांका चोपड़ा को कौन नहीं जानता। नेशनल से इंटरनेशल स्टार प्रियांका निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधने के कारण, और भी अधिक चर्चित हो गई थी। अपनी शादी के दिन उन्होनें कुछ इस तरह का मेहंदी डिजाइन चुना था। जितनी खूबसूरत प्रियांका अपनी ड्रेस और मेकअप में लग रही हैं, उतनी ही खूबसूरत उनके हाथों पर मेहंदी भी सजी है। आप ये मेहंदी डिजाइन किसी भी ऑकेजन के लिए चुन सकती हैं। 

Alia Bhatt'e Mehendi

आलिया भट्ट

आलिया-भट्ट और रणबीर की शादी इस साल की सबसे हिट शादियों में से एक है। शादी के मौके पर कपल जितने चर्चा में रहें, उतना ही आलिया का ब्राइडल लुक। अब तक की सभी दुल्हन में से आलिया ने सबसे अलग लुक चुना। आलिया का मेकअप, नो मेकअप ही था। बहुत ही थोड़े मेकअप, आलिया और भी खूबसूरत लग रही थी। कुछ ऐसा ही आलिया ने मेहंदी डिजाइन को भी पसंद किया था। आलिया की मेहंदी भी काफी सिम्पल लेकिन काफी खूबसूरत लग रही है। आप चाहे तो इस मेहंदी डिजाइन को अपने लिए चुन सकती हैं। 

Deepika Pudukone's Mehendi

दीपिका पादुकोण 

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी के मौके पर रॉयल लुक चुना। इतनी रॉयल इनकी मेहंदी भी थी। दीपिका की मेहंदी पर अगर आप नजर डालेंगे तो ये काफी बारीक और राजस्थानी डिजाइन है। दीपिका का ब्राइडल लुक जितना रॉयल था, उतनी ही इनकी मेहंदी भी। अगर आपको राजस्थानी स्टाइल वाली मेहंदी की डिजाइन पसंद है तो, ये डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेगा। 

Katrina Kaif's Mehendi

कैटरीना कैफ

कैटरीना की शादी एक लंबे समय तक याद रखे जाने वाली शादी थी। विकी और कैटरीना की जोड़ी को देखकर आज भी लोग आहें भरते हैं। कैटरीना ने शादी में काफी शानदार लुक चुना था। हालांकि, इनकी मेहंदी भी सबका ध्यान अलग से आकर्षित कर रही थी। कैटरीना ने अपने हनीमून पर भी अपनी मेहंदी का डिजाइन पोस्ट किया था। आप तस्वीर में देख सकते हैं कि मेहंदी कितनी बारीकी से लगाई गई है। आप चाहे तो अपने स्पेशल ऑकेजन को इस मेहंदी डिजाइन से और भी स्पेशल बना सकती हैं। 

Anushka Sharma's Mehendi

अनुष्का शर्मा

अनुष्का और विराट की जोड़ी के देश में करोड़ों दीवाने हैं। शादी के मौके पर अनुष्का ने लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना था। इनकी हाथ में लगी मेहंदी को अगर आप देखें तो डिजाइन फ्लावर बेस्ड है। अनुष्का की मेहंदी लाइट और क्यूट लग रही है। अगर आपको लाइट डिजाइन पसंद है तो आप इस मेहंदी डिजाइन को सेलेक्ट कर सकती हैं। 

Patralekha's Mehendi

पत्रलेखा 

पत्रलेखा ने मेहंदी लगाई तो थी, लेकिन अलग ढंग से। कुछ कारणों की वजह से पत्रलेखा ने अपने हाथों पर मेहंदी की जगह अलता से डिजाइन बनावाया था। ये देखने में बेहद प्यारा लग रहा था। आज भी देश के कई राज्यों में लड़कियां और महिलाएं अपने हाथ-पैरों को सजाने के मेहंदी की जगह आलता का इस्तेमाल करती हैं। अगर आप भी कुछ अलग करना चाहती हैं तो आप भी मेहंदी की जगह अलाता का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

Yami Gautam's mehendi

यामी गौतम

यामी गौतम की शादी भी चर्चा का काफी विषय बनी थी। इन्होंने अपनी शादी काफी प्राइवेट रखी थी। यामी ने बेहद सादे अंदाज में चकाचौंध से दूर शादी की थी। यामी का लुक शादी लुक भी साड़ी में ही था। इसके साथ ही यामी गौतम ने मेहंदी का डिजाइन भी काफी सिम्पल चुना था। यामी ने उंगलियों में चारों ओर से डिजाइन के साथ हथेली के बीच में एक फूल की डिजाइन बनवाई थी। आप भी अपने खास मौके के लिए, इस खास मेहंदी डिजाइन को चुन सकते हैं।

Mouni Roy Mehendi

मौनी रॉय 

मौनी रॉय की शादी भी काफी चर्चा का विषय बनी। मौनी ने अपने हाथों के ऊपर के ओर बड़े अक्षर में M लिखवाया था। मौनी की मेहंदी का डिजाइन हेवी और सिम्पल के बीच में था। मौनी ने पूरे दिल से अपने मेहंदी डिजाइन को पोस्ट किया था। कोहनी के पास मौनी की मेहंदी का डिजाइन काफी अलग था, जो खासतौर पर किसी का ध्यान आकर्षित कर सकता है। अगर आपको ये डिजाइन पसंद आया हो तो इसे आप अपने खास दिन के लिए चुन सकती है।

Neha Kakkad Mehendi

नेहा कक्कड़

बेहद फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ की हाथों में मेहंदी खूब सज रही हैं। नेहा अपनी उंगली पर सामने की तरफ रोहन का नाम लिखवाया था। नेहा की मेहंदी में लाइन का काम काफी है। मेहंदी का डिजाइन भी लाइन पर ही फोकस्ड है। शादी के हर लुक में नेहा जितनी खूबसूरत लग रही थी, उतनी ही खूबसूरत महज इस अनोखे मेहंदी डिजाइन के साथ भी लग रही हैं।

Kajal Aggarwal's Mehendi

काजल अग्रवाल 

काजल बॉलीवुड की फेमस हिरोइन में से एक है। काजल ने अपनी शादी के दिन हाथ भरकर और बारीक डिजाइन में मेहंदी लगवाई थी। इन्होनें हाथ के बीचों-बीच एक मोर के डिजाइन को भी हाइलाइट किया है। मोर के डिजाइन के चारों ओर काफी बारीकी से मेहंदी डिजाइन की गई है। काजल का मेहंदी डिजाइन आप अपने लिए भी चुन सकती हैं। ये आपपर बेहद खूबसूरत लगेगा। 

सारांश 

अगर आप भी कोई खास मेहंदी डिजाइन की तलाश कर रही हैं तो अब देर किस बात की। हमनें ऊपर आपको बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा के मेहंदी डिजाइन दिखाएं। अगर आप सेलेब की तरह मेहंदी डिजाइन कराना चाहती हैं तो आप ऊपर दिए गए किसी भी डिजाइन को चुन सकती हैं। हालांकि, आप सेलेब के मेहंदी डिजाइन में खुद का स्पेशल टच भी रख सकती हैं। आपके हाथों में लगी मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन, आपके स्पेशल दिन को और भी स्पेशल बनाएगी।

Logged in user's profile picture




कैसा था पत्रलेखा का शादी का मेहँदी डिज़ाइन?
पत्रलेखा ने मेहंदी लगाई तो थी, लेकिन अलग ढंग से। कुछ कारणों की वजह से पत्रलेखा ने अपने हाथों पर मेहंदी की जगह अलता से डिजाइन बनावाया था। ये देखने में बेहद प्यारा लग रहा था। आज भी देश के कई राज्यों में लड़कियां और महिलाएं अपने हाथ-पैरों को सजाने के मेहंदी की जगह आलता का इस्तेमाल करती हैं। अगर आप भी कुछ अलग करना चाहती हैं तो आप भी मेहंदी की जगह अलाता का इस्तेमाल कर सकती हैं।