वास्तु- 5 सबसे आम बातें जो आपको जरूर जाननी चाहिए
7 minuteRead
भारत में विभिन्न प्रकार के लोग हैं और सबकी मान्यताऐं अलग-अलग। इनमें से ही कई लोग वास्तु-शास्त्र पर यकीन रखते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा माना गया है कि कुछ खास तरीके से चीजों को रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है, वही अगर ये चीजें सही से रखी न जाएं तो ये घर में नकारात्मक ऊर्जा को बुलावा दे सकता है।
भारत में घर बनवाने से पहले भी लोग वास्तु-शास्त्र के ज्ञानियों की मदद लेते हैं। वास्तु के अनुसार बना हुआ घर काफी शुभ माना जाता है और घर में सुख-समृद्धि लेकर आता है। यूं तो वास्तु से जुड़ी अनगिनत जानकारियाँ हैं जिन्हें आपको टाइम निकालकर फुरसत से पढ़ना होगा लेकिन आज हम उन 5 सबसे आम बातों के बारे में जानेंगे जो वास्तु से जुड़ी हुई हैं और बेहद जरूरी हैं। इस बातों को ध्यान में रखते हुए अगर आप अपने घर में बदलाव लाते हैं तो इससे आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन हो सकता है।
वास्तु से जुड़ी 5 सबसे आम बातों का रखें ख्याल : -
घर में न रखें टूटा हुआ कांच
बचपन में आप सबने ये सुना होगा कि टूटे हुए कांच को घर में नहीं रखना चाहिए। ये असल में वास्तु से जुड़ा कारण है। घर में अगर कांच टूट जाए तो उसे कभी भी घर में नहीं रखना चाहिए। यही नहीं बल्कि टूटे हुए शीशे में कभी चेहरा नहीं देखना चाहिए। इसके साथ ही अगर शीशे के अलावा भी घर में कोई कांच की वस्तु टूट जाती है तो उसे तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए। टूटा हुआ कांच नकारात्मकता का प्रतीक होता है। ऐसे में जब आप टूटे हुए शीशे या किसी भी कांच की टूटी हुई वस्तु को घर में जगह देते हैं तो ये आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है।
घर में न रखें भगवान की टूटी हुई मूर्तियाँ
हर किसी की आस्था भगवान में होती है। पूरा साल त्योहारों से भरा होता है। भगवान की मूर्तियाँ कई बार घर में स्थापित होती हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि भगवान की मूर्तियाँ जाने-अनजाने में टूट जाती हैं। कई बार हम उन्हें विसर्जित कर देते हैं तो कई बार जोड़कर रख भी लेते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा करने बिल्कुल गलत है। टूटी हुई भगवान की मूर्तियाँ घर को वास्तु-दोष से भर सकती हैं और ये आपके लिए हानि में बदल सकता है।
यहाँ बात सिर्फ टूटी हुई मूर्तियों की ही नहीं है बल्कि बात भगवान की टूटी तस्वीरों की भी है। भगवान की मूर्तियों या तस्वीरों के टूट जाने के बाद इन्हें घर में नहीं रखना चाहिए।
इसके अलावा वास्तु में भगवान की मूर्तियों को एक-दूसरे के आमने-सामने रखना भी गलत माना गया है। कभी भी किसी की भगवान की मूर्तियों को इस तरह न रखें कि दोनों मूर्तियों का मुख आमने-सामने हो। वास्तु में इसे घन व यश की हानि का कारण बताया गया है।
घर में न जमा करें कूड़ा
बेफालतू की चीजें जिनका घर में कोई काम न हो, उन्हें घर में नहीं रखना चाहिए। अक्सर घर में हम ऐसा करते हैं चीजों के खराब हो जाने पर भी उसे स्टोर रूम सहेज कर रख देते हैं। ऐसा करना वास्तु के हिसाब से बेहद गलत है। टूटा हुआ टीवी, फ्रीज या कोई अन्य सामान जिसका घर में कोई काम नहीं है उसे घर में जगह नहीं देनी चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक एनर्जी आती है और यह परिवार वालों के लिए घन और स्वास्थ्य हानि का कारण बन सकता है।
कुछ खास पौधों से रखें दूरी
घर में पौधे लगाना हम सबको पसंद होता है। लेकिन वास्तु के अनुसार कांटे वाले पौधों से दूरी बनानी चाहिए। घर में भूलकर भी कांटे वाले पौधे न लगाएं। वास्तु में ऐसा माना गया है कि परिवार में प्यार और घनिष्टठता बरकरार रखने के लिए घर में कांटे वाले पौधे नहीं लगाने चाहिए। इसके साथ ही सोने वाले कमरे में कभी भी पौधा नहीं लगाना चाहिए। इसका एक कारण है कि रात के वक्त पौधों कार्बन डाइऑक्ससाइड छोड़ते हैं, जिससे आपके स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर पड़ सकता है।
घर में लगे पौधों की बराबर कटाई-छटाई करते रहें। सूखे-हुए पत्तियों और टहनियों को कभी भी पेड़-पौधों में न लगा रहने दें। इससे घर में लड़ाई-झगड़े और मन में कड़वाहट पैदा हो सकती है।
बंद घड़ी को घर में सजाकर न रखें
चलती हुई घड़ी स्कारात्मकता का प्रतीक होती है और बंद घड़ी नकारात्मकता का। घड़ी का बंद पड़ना आम बात है और उसे घर में याद के तौर पर रख लेना भी। लेकिन वास्तु में इसे हानिकारक बताया गया है। घड़ी किसी से बड़े प्यार से दी थी तो इस वजह से उसे बंद होने के बाद भी घर में लगाएं रखना सही नहीं माना गया है। या तो आप उसे ठीक करा लें या फिर घर से बाहर निकाल दें।
घड़ी इंसान के समय का प्रतीक होती है, बंद घड़ी को देखने मात्र से समय के रुके होने का आभास होता है। वास्तु के अनुसार बंद घड़ी आपके अच्छे समय को बुरे समय में बदल सकती है। इसलिए कभी भी घर में बंद घड़ी न रखें। यही नहीं बल्कि गिफ्ट में घड़ी लेने-देने को भी वास्तु में गलत बताया गया है। वास्तु के अनुसार ऐसा माना जाता है घड़ी गिफ्ट करने से अक्सर आप अपना अच्छा वक्त ही किसी को तोहफे में दे रहें होते हैं। इसलिए घड़ी को गिफ्ट देने से बचें।
वास्तु से जुड़े अन्य 10 टिप्स
घर में सुख-शांति और धन लाभ के लिए फॉलो करें वास्तु से जुड़े ये टिप्स : -
- बैठते वक्त हमेशा उत्तर या पूरब दिशा की ओर अपना मुख करके बैठें।
- घर में पोछा करते वक्त एक बाल्टी पानी में पाँच चम्मच नमक मिला दें।
- खाना-खाने वाली मेज यानि डाइनिंग टेबल कभी गोल आकार का न खरीदें।
- एंट्री गेट पर फेंकसुई या घुँघरू बांधना शुभ माना गया है।
- माथे पर प्रति-दिन कुमकुम या टीका लगाएं।
- स्टोररूम को घर के उत्तर दिशा में कभी न बनाएं।
- पूर्वजों की तस्वीर को मंदिर में लगाएं।
- पूर्वजों की तस्वीर हमेशा दक्षिण दिशा की मुखातिव होनी चाहिए।
- घर में मोरपंख और गंगाजल जरूर रखें।
- झाड़ू को कभी पैर में न लगने दें।
सारांश
भारत में कई लोग वास्तु में यकीन रखते हैं और इसके अनुसार अपने घर को भी बनवाते हैं। ऊपर दिए गए टिप्स को फॉलो करके आप भी घर में मौजूद छोटे-मोटे वास्तुदोष को दूर कर सकते हैं।
Write, Record and Answer! Consume Unlimited Content! All you need to do is sign in and its absolutely free!
Continue with one click!!By signing up, you agree to our Terms and Conditions and Privacy Policy.


